मथुरा
बार के पूर्व अध्यक्ष और सचिव ने पुलिस कार्यप्रणाली पर उठाया सवाल

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
मथुरा। माया टीला खुदाई के मामले में बार के पूर्व अध्यक्ष और सचिव ने पुलिस पर एक अधिवक्ता को बचाने का आरोप लगाया है। पूर्व सचिव और अध्यक्ष का दावा है कि पुलिस ने जिस बैनामे के आधार पर कृष्ण कुमार अग्रवाल कन्नू को आरोपी बनाया है। उसी बैनामे में अधिवक्ता का भी नाम है, लेकिन अधिवक्ता को आरोपी नहीं बनाया है। बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष ठा. मदन मोहन एवं सचिव गोपाल गौतम आई ने अपने चैंबर में प्रेस वार्ता की। प्रेसवार्ता में उन्होंने एक बैनामा मीडिया के समक्ष प्रस्तुत किया। साथ ही कहा कि इस बैनामे में जमीन बिक्री करने वाले एक विक्रेता कृष्ण कुमार अग्रवाल कन्नू को आरोपी बनाया है, लेकिन दूसरे विक्रेता को आरोपी नहीं बनाया है क्योंकि वह अधिवक्ता है। उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया है कि पुलिस दूसरे आरोपी के अधिवक्ता होने के चलते उसे बचा रही है। इस संबंध में एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस की जांच चल रही है। जांच में पुलिस पुख्ता साक्ष्यों के आधार पर विवेचना कर रही है। विवेचना में जिसकी संलिप्तता मिल रही है उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।



