मेरठ

नमो भारत स्टेशन पर मिल रही है मुफ्त पानी की बोतल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

मेरठ। एनसीआरटीसी द्वारा यात्रियों के अनुभव को और अधिक सुविधाजनक और आरामदायक बनाने के लिए लगातार आधुनिक पहलें की जा रही हैं। इसी दिशा में एक और प्रयास के तहत गाज़ियाबाद नमो भारत स्टेशन के प्रीमियम लॉन्ज में बनाए गए कोका कोला रिफ्रेशमेंट ज़ोन में प्रीमियम श्रेणी के यात्रियों को ट्रेन बोर्डिंग या डिबोर्डिंग के दौरान 500 मि.ली. की ठंडी पानी की बोतल निःशुल्क दी जा रही है।

मीडिया प्रवक्ता ने बताया कि प्रीमियम क्लास के यात्रियों के लिए यहां वेंडिंग मशीन लगायी गयी है, जिसमें पानी की ठंडी बोतलों के लिए फ्री स्लोट्स दिए गए हैं। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए यात्रियों को वेंडिंग मशीन में उपलब्ध फ्री स्लॉट्स में से एक बार में एक नंबर का चयन करना होगा, इसके बाद वेंडिंग मशीन पर दिया गया बटन दबाना होगा और तभी मशीन से पानी की एक ठंडी बोतल बाहर आ जाएगी। यात्रियों को निःशुल्क पानी की बोतल की सुविधा के बारे में बताने के लिए यहां एक कम्पनी स्टाफ भी मौजूद रहता है, ताकि यात्रियों को इस सुविधा का लाभ मिल सके। इसके साथ ही यहां अन्य पेय पदार्थ भी उपलब्ध हैं, जिन्हें यात्री अपनी आवश्यकतानुसार आसानी से खरीद सकते हैं। गर्मी के मौसम में ताज़गी और राहत पाने के लिए प्रीमियम कोच के यात्री गाजियाबाद स्टेशन पर इस सुविधा का लाभ उठा रहे हैं। इस पहल से यात्री बेहद खुश हैं। फिलहाल यह सुविधा गाजियाबाद स्टेशन पर ही उपलब्ध है, ऐसे रिफ्रेशमेंट ज़ोन भविष्य में अन्य स्टेशनों पर भी देखे जा सकेंगे|

उल्लेखनीय है कि नमो भारत के प्रीमियम कोच में सफर करना अब और भी किफ़ायती हो गया है, क्यूंकि स्टैंडर्ड किराए और प्रीमियम किराए में महज़ 20 प्रतिशत का अंतर है। यही वजह है कि अब रिक्लाइनिंग सीट, सन-शील्ड, वेंडिंग मशीन, फुट-रेस्ट, वॉटर बोतल होल्डर, लैपटाप चार्जिंग और कोट-जैकेट हैंगर जैसी आधुनिक सुविधाओं से लेस प्रीमियम कोच में सफर करना बेहद आसान और किफायती हो गया है।

एनसीआरटीसी का लक्ष्य नमो भारत कॉरिडोर को सिर्फ एक ट्रांसपोर्ट माध्यम नहीं, बल्कि एक प्रीमियम और विश्वस्तरीय यात्रा अनुभव बनाना है। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक टिकटिंग सिस्टम, स्वच्छ और वातानुकूलित स्टेशन, एस्केलेटर, लिफ्ट, स्टेशनों पर नि:शुल्क पीने का पानी और वॉशरूम जैसी सुविधाओं के साथ ही यात्री सहायता सेवाएं हर स्टेशन पर उपलब्ध कराई गई हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button