झांसी

उत्तर प्रदेश उपभोक्ता सहकारी संघ लिमिटेड के जमुना प्रसाद कुशवाहा अध्यक्ष निर्वाचित नगर आगमन पर हुआ भव्य स्वागत ।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
झांसी  l  भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला अध्यक्ष जमुना प्रसाद कुशवाहा उत्तर प्रदेश उपभोक्ता सहकारी संघ लिमिटेड के निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने एवं राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त होने पर पदभार ग्रहण करने के पश्चात प्रथम बार झांसी आगमन पर झांसी सीमा पर से ही समर्थकों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के द्वारा भव्य स्वागत किया गया ।
झांसी की सीमा पर ढेरी की पुलिया , पूछ , अमरा , मोंठ, सेमरी टोल प्लाजा  पर विधायक जवाहरलाल राजपूत ने स्वागत किया । चिरगांव कस्बे में पवन कुशवाहा , परीक्षा में युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अमित सिंह जादौन, बड़गांव में विनोद कुशवाहा एवं आसाराम कुशवाहा ने स्वागत किया । इसके पश्चात मेडिकल तरह पर महात्मा ज्योतिबा फुले की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया । इसके पश्चात भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया । इस दौरान प्रदीप पटेल जिला अध्यक्ष , छत्रपाल सिंह राजपूत जिला महामंत्री, राजकांतेश वर्मा ब्लॉक प्रमुख चिरगांव , हेमंत परिहार जिला अध्यक्ष महानगर, राजेंद्र कुशवाहा अध्यक्ष  नगर पंचायत तोड़ी फतेहपुर ,  आशीष कुशवाहा उपाध्यक्ष जिला सहकारी विकास संघ , विकास कुशवाहा अध्यक्ष उपभोक्ता सहकारी संघ मोनू मौर्य जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग , अतर सिंह कुशवाहा , राजेंद्र कुशवाहा, भगवानदास कुशवाहा , सुखलाल कुशवाहा डायरेक्टर  डी सी डी एफ, अंशुल खरे , पिंकू भइया , राघवेंद्र बुंदेला, लाखन सिंह कुशवाहा, नरेंद्र कुशवाहा शहर सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button