भरत पुर

राज्यस्तरीय समारोह में रक्तदाताओं को किया सम्मानित

युवाओं से की गई रक्तदान करने की अपील

विश्व रक्त दाता दिवस पर हुआ आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

भुसावर : जयपुर में विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष्य में रक्तकोष फाउंडेशन द्वारा सेंटर आफ एक्सीलेंस ( कोइरा) आंडिटोरियम, झालाना डूंगरी में राज्य स्तरीय रक्तदान अधिवेशन एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। जहां इस कार्यक्रम में राजस्थान के 30 जिलों से आए सैकड़ों रक्तवीरों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। वही विभिन्न जिले से आए सैकड़ों रक्तवीरों, सामाजिक कार्यकार्ताओ और स्वयंसेवको ने भाग लेकर रक्तदान को एक जन आन्दोलन बनाने और समाज में इसके प्रति जागरुकता बढ़ाने का संकल्प दौहराया। वहीं भरतपुर जिला ब्रान्ड एम्बेसडर अरविन्द मित्तल ने जानकारी देते हुए बताया कि विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित रक्तकोष फाउंडेशन द्वारा आयोजित राज्यस्तरीय रक्तदान अधिवेशन एवं सम्मान समारोह के प्रेरणादायक क्षण वह रहा जब जयपुर पुलिस आयुक्त सचिन कुमार मित्तल ने स्वयं रक्तदान कर उपस्थित लोगों को सामाजिक जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया। इसके साथ ही रक्तकोष फाउंडेशन के संस्थापक डॉ0 जितेन्द्र कुमार सोनी आईएएस ने भी रक्तदान कर मानवता और सेवा का उदाहरण प्रस्तुत किया। राष्टीय अध्यक्ष रामगोपाल विश्नोई, महासचिव ताराचन्द शर्मा, डॉ अनिल मार्मिट, कोषाध्यक्ष नितिशा शर्मा ने कहा कि रक्तदान ऐसा महान कार्य है, जिसमें किसी अनजान व्यक्ति को जीवनदान मिलता है,और इसका कोई भी कृत्रिम विकल्प उपलब्ध नहीं है। वहीं जयपुर में रक्तकोष फाउंडेशन द्वारा आयोजित अधिवेशन एवं सम्मान समारोह में भरतपुर जिले से भरतपुर संभाग प्रभारी एवं भुसावर निवासी मोहन जोशी, रक्तकोष फाउंडेशन भरतपुर जिला अध्यक्ष एवं भुसावर निवासी चन्द्रशेखर पाण्डेय तथा जिला उपाध्यक्ष आशीष चतुर्वेदी को स्मृति चिन्ह देकर मंच पर सम्मानित किया गया। वहीं समारोह के दौरान रक्तकोष फाउंडेशन विवरणिका – 2026 का विमोचन भी किया गया, जिसमें संस्था की स्थापना से लेकर अब तक की उपलब्धियों का विस्तृत विवरण शामिल हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button