मेरठ
डीएम ने किया आईटीआई व ईवीएम/वीवीपैट वेयर हाउस का त्रैमासिक निरीक्षण

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
मेरठ। जिलाधिकारी डा. वीके सिंह द्वारा आईटीआई साकेत तथा कंकरखेड़ा स्थित मार्शल पिच में ईवीएम/वीवीपैट वेयर हाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया।
उन्होंने वहां कंट्रोल रूम, सीसीटीवी आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया व संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर उनके साथ अपर जिलाधिकारी प्रशासन सत्य प्रकाश सिंह, अपर जिलाधिकारी भूमि अध्यापति राजपाल सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी व प्रमुख राजनैतिक दलो के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।


