रामपुर शाहबाद
गाली-गलौज और मारपीट के मामले में दोनों पक्षों पर केस दर्ज
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। थाना क्षेत्र के मोहल्ले में आपसी विवाद के चलते दो पक्ष आमने-सामने आ गए।गाली-गलौज के बाद मामला इतना बढ़ा कि दोनों ओर से मारपीट और तोड़फोड़ हो गई। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ थाने पर तहरीर देकर केस दर्ज कराया है। पहले पक्ष के मंगोली निवासी रामचंद्र सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि 27 मार्च की शाम गांव के कुछ लोगों ने शराब के नशे में उसके साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। साथ ही उसकी गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए। वहीं, दूसरे पक्ष के नरेश ने अपनी शिकायत में बताया कि 27 मार्च की रात उसके बड़े भाई के साथ गाली-गलौज की जा रही थी। विरोध करने पर दूसरे पक्ष के लोगों ने उनके साथ भी मारपीट की और गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी। बीच-बचाव करने आई महिलाओं के साथ भी अभद्रता करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल प्रदीप कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


