रामपुर शाहबाद
शाहाबाद कोतवाली में आगामी त्यौहार मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक
कोई नई परंपरा डाली तो होगी कार्रवाई जमीन से 12 फिट ऊंचाई का ही ताजिया बनाएः सीओ हर्षिता सिंह

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
रामपुर शाहबाद। सोमवार को कोतवाली परिसर में क्षेत्र के ताजियेदारों संग बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बोलते हुए सीओ हर्षिता सिंह ने कहा कि ताजियेदार जमीन से 12 फिट का ही ताजिया बनाए, निर्धारित ऊंचाई से बड़ा ताजिया बनाए जाने पर कार्यवाही होगी। साथ ही साथ पहले से निर्धारित रास्ते से ही सभी तजिए लेकर जाएं, कोई नई परंपरा न डाले। कोई भी समस्या हो तो तुरंत पुलिस को सूचित करे ताकि पुलिस समय से पहुंचकर कार्यवाही कर सके। कोतवाल पंकज पंत ने बैठक में कहा कि त्यौहारों पर आपसी
भाईचारा बनाए रखें। ताजियेदारों ने मीटिंग में ताजियों के रास्तों में पेड़ो की टहनियों और तारों को लेकर समस्या बताई। मीटिंग में क्षेत्र के सभी ताजियेदार और गणमान्य लोग मौजूद रहे।
उधर शाहबाद थाने पर शांति समिति की बैठक के बाद सीओ और कोतवाल ने थाना क्षेत्र के जगेसर गांव में पहुंचकर ग्रामीणों संग बैठक की और त्यौहारों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की। पैदल गश्त भी किया।



