बरेली
पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा महाशिवरात्रि पर्व पर शिव बारात शोभा यात्रा के संचालन हेतु किया गया रूट निरीक्षण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली : आगामी महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर निकलने वाली शिव बारात शोभा यात्रा के दौरान शहर में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से श्री मानुष पारीक, पुलिस अधीक्षक नगर, बरेली द्वारा सौरभ दुबे, एडीम सिटी बरेली के साथ संयुक्त रूप से महत्वपूर्ण क्षेत्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान किला, कोतवाली, बारादरी एवं प्रेमनगर थाना क्षेत्रों के प्रमुख रूटों का जायजा लिया गया
रूट निरीक्षण के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर एवं ADM सिटी द्वारा यात्रा के संभावित मार्गों, भीड़ प्रबंधन के संभावित बिंदुओं, प्रमुख चौराहों, संकरी गलियों एवं अन्य संवेदनशील स्थानों का सूक्ष्म अवलोकन किया। इस दौरान संबंधित थाना प्रभारियों, क्षेत्राधिकारियों, ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों एवं अन्य सुरक्षा कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ! पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखा जाए तथा पूर्व सतर्कता एवं समन्वय बनाए रखा जाए। आम जनमानस से अपील की जाती है कि वे शोभा यात्रा के दौरान शांति व्यवस्था में पुलिस का सहयोग करें, यातायात नियमों का पालन करें तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें।



