बाराबंकी

मत्स्य एवं कृषि विभाग से जुड़े किसानों की हुई गोष्ठी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

बाराबंकी। अभिनव मत्स्य सहकारी फेडरेशन बाराबंकी द्वारा तहसील फतेहपुर मे मत्स्य एवं कृषि क्षेत्र से जुड़े किसानो की संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमे विभिन्न विकास खंडो के जागरूक किसानो द्वारा प्रतिभाग किया गया l
गोष्टी को संबोधित करते हुए स्टेट कोऑर्डिनेटर एस. आर. गुप्ता ने बताया कि गोष्ठी का उद्देश्य किसानों को अपने उत्पादों का सही और संवर्धित  मूल्य प्राप्त कराना है, अभिनव मत्स्य फेडरेशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी दिवाकर सिंह ने कहा आज से यहां पर एक ऐसा केंद्र खोला जा रहा है जो मत्स्य एवं कृषि क्षेत्र की सारी समस्याओं का निदान करने का पूर्ण प्रयास करेगा सेवानिवृत्त मत्स्य  अधिकारी मोहम्मद आफाक खान एवं रमेश चंद्र ने मत्स्य  किसानों को विभिन्न जानकारियां प्रदान करते हुए कहा कि मत्स्य कृषक बंधुओ की विभिन्न समस्याओं निराकरण हेतु गोष्ठी स्थल पर स्थापित फेडरेशन उपकेंद्र मे साप्ताहिक रूप से कृषि मत्स्य एवं पशुओं के विशेषज्ञ निशुल्क तकनीकी परामर्श हेतु उपलब्ध रहेंगे, पशुधन विशेषज्ञ अश्वनी वर्मा ने पशुओं के स्वास्थ्य पर विस्तार से चर्चा की. वरिष्ठ विशेषज्ञ आर के सिंह ने भी गोष्ठी को संबोधित करते हुए किसान भाइयों का आह्वान किया कि वे इस केंद्र के विशेषज्ञों से परामर्श प्राप्त कर अच्छा उत्पादन प्राप्त करें l इफको के क्षेत्रीय प्रबंधक उत्कर्ष ने इफको के उत्पादन और उनके सही इस्तेमाल करने की विधियां बताई l कार्यक्रम में उक्त के अतिरिक्त उपकेंद्र प्रभारी अरविंद कुमार,एकवाकनेक्ट के क्षेत्रीय प्रबंधक, रिजवान अहमद,  इंतजार हुसैन, श्रवण कुमार सुनील कुमार आदि उपस्थित थे l
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button