बरेली

ड्रोन अपरेटर की समस्याओं क़ो लेकर सिटी मजिस्ट्रेट से मिला फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का प्रतिनिधि मंडल

मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन सौपा 

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का एक प्रतिनिधि मंडल ड्रोन अपरेटरो के साथ जिलाधिकारी कार्यालय जाकर सिटी मजिस्ट्रेट से मिलकर थानो में जमा ड्रोन वापस करने की मांग की है, एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविन्द आनन्द ने बताया की हमारा मुख्य कार्य विवाह ओर अन्य सामाजिक समारोहो में फोटोग्राफरी करना है, वर्तमान में ड्रोन कैमरा आधुनिक फोटोग्राफी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया है l हाल ही मे ड्रोन के संचालन पर लगाए गये प्रतिबंध से हमारे व्यवसाय पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है l
इस प्रतिबंध के कारण हजारों फोटोग्राफरो की आजीविका प्रभावित हुई है ओर ग्राहकों की मांग पूरी नहीं हो पा रही है l
ज्ञापन में प्रशासन से मांग की है की एसोसिएशन के पंजीकृत फोटोग्राफर्स क़ो विवाह समारोह, मैरिज हॉल ओर निजी आयोजन सुरक्षा मानको का पालन करतें हुए ड्रोन का उपयोग  करने की अनुमति दी जाये l ड्रोन अपरेटर प्रतिनिधि मंडल में अरविन्द आनन्द अध्यक्ष, मुकेश सक्सेना, प्रदीप सिंह, प्रमोद कुमार, सकीना अंसारी, संजीव सक्सेना, शिवम सक्सेना, सुमित शर्मा, गुड्डू मौर्य, धर्मेंद्र ठाकुर, पवन साहू, आदि बड़ी संख्या में ड्रोन अपरेट उपस्थित रहे l
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button