सिंगरौली
शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालक पर न्यायालय द्वारा 61000 रूपये जुर्माना अधिरोपित किया गया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली । पुलिस अधीक्षक जिला सिंगरौली मनीष खत्री (भापुसे) के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक रंजन एवं नगर पुलिस अधीक्षक पीएस परस्ते के निर्देशन में थाना यातायात पुलिस टीम द्वारा दिनांक 28.07.2025 की मध्यरात्रि को औचक चेकिंग लगाया जाकर शराब पीकर वाहन चलाने वालों की चेकिंग की जा रही थी जिसमें ट्रेलर क्रमांक UP 64 BT 3446 का चालक शराब के नशे में पाया गया वाहन को जप्त कर माननीय न्यायालय भेजा गया थासड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात नियमों के प्रति आम जनता को जागरूक करने के उद्देश्य चलाए जा रहे अभियान के तहत दिनांक 28.07. 2025 को मध्य रात्रि में अलग-अलग टीम लगाया जाकर शहर के निगाही मोड, अमलोरी तिराहा,एवं पुराना ट्रैफिक तिराहा पर शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों की चेकिंग की गई चेकिंग के दौरान वाहनों को समझाइश दी गई थी शराब या अन्य कोई मादक पदार्थ का सेवन कर वाहन चलाने से मानसिक संतुलन बिगड़ जाता है एवं वाहन पर समुचित नियंत्रण नहीं हो पाता जिस कारण से दुर्घटनाएं घटित हो जाती है। विगत 7 माह में 105 वाहनों पर हुई कार्यवाही यातायात पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध जनवरी से जुलाई माह तक 105 वाहनों पर कार्रवाई की गई एवं वाहनों को जप्त कर माननीय न्यायालय भेजा गया जिसमें न्यायालय द्वारा 10,50,000/- रुपए जुर्माना अधिरोपित किया गया है किया गया है। 82 वाहन चालको का लाइसेंस निलंबन कराया गए माननीय न्यायालय के आदेशानुसार माह जनवरी से जुलाई तक मेव 82 वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन कराए जाने हेतु प्रस्ताव संबंधित जिला परिवहन कार्यालय में भेजा जाएगा। यातायात पुलिस अपील करती है कि शराब पीकर वाहन न चलाएं एवं यातायात नियमों का पालन करें। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी यातायात सउनि सवालिया रावत प्रधान आरक्षक उमेश बागरी, आरक्षक रवि मिश्रा एवं आरक्षक प्रवेश तिवारी अन्य यातायात पुलिस स्टाफ का योगदान रहा।



