अमरोहा
गंगा में डूबते दो श्रद्धालुओं को गोताखोरों ने बचाया
तिगरी घाट पर अमावस्या स्नान के दौरान गहरे पानी में फंसे थे

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : गजरौला थाना क्षेत्र में तिगरी स्थित गंगा घाट पर शनिवार को अमावस्या स्नान के दौरान दो श्रद्धालुओं की जान खतरे में पड़ गई। पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बारिश के कारण बिजनौर बैराज से छोड़े जा रहे पानी से गंगा का जलस्तर बढ़ा हुआ है।मुरादाबाद के कांठ तहसील के मुंडालाला गांव के इकबाल पाल और इब्राहिमपुर के समरपाल अमावस्या स्नान के लिए तिगरी घाट पहुंचे थे। स्नान के दौरान दोनों अलग-अलग समय पर गहरे पानी में चले गए। श्रद्धालुओं की चीख-पुकार सुनकर मौके पर मौजूद गोताखोर तुरंत एक्शन में आए।
गोताखोर ओमपाल सिंह ने काफी मशक्कत के बाद दोनों श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाला। उन्होंने बताया कि दोनों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। बढ़े हुए जलस्तर को देखते हुए स्नान करने वाले श्रद्धालुओं को विशेष सावधानी बरतने की हिदायत दी जा रही है।



