हापुड़

कोहरे के कारण दो ऑटो से टकराई तेज रफ्तार डग्गामार बस हाइवे नह में किनारे गड्ढे में गिरी…

एक दर्जन यात्री घायल, महिला की हालत गंभीर , मेरठ रेफर...

नेशनल प्रेस टाइम्स , ब्यूरो

पुलिस ने रेस्क्यू कर यात्रियों को निकाला…

हापुड़ (यूपी) : हापुड़ में हाईवे NH 9 पर घने कोहरे के कारण भीषण हादसा हो गया। हाईवे NH 9  किनारे गड्ढे में तेज रफ्तार डग्गामार बस ऑटो से टकराकर पलट गई । बस पलटने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने रेस्क्यू कर यात्रियों को बस से बाहर निकाला । करीब एक दर्जन लोग घायल हुए हैं जिसमें एक महिला की हालत गंभीर होने पर उसे मेरठ  रेफर किया गया है।
जनपद हापुड के गढ़ कोतवाली क्षेत्र में NH 9 की घटना।

हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में आज सुबह नेशनल हाईवे NH 9 (मुरादाबाद रोड) पर स्याना चौपला स्थित शिवा ढाबा के पास घने कोहरे के कारण भीषण सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार डग्गामार बस अनियंत्रित होकर दो ऑटो में टकरा गया और तीनों सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरे । इस दुर्घटना में एक दर्जन से अधिक यात्रियों के घायल होने की आशंका है ।दुर्घटना के तुरंत बाद आसपास के लोग और मौके पर पहुंची पुलिस ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला ।
हादसे की सूचना मिलते ही एस पी कुंवर ज्ञानंजय सिंह सहित तीन थानों की पुलिस और एसडीएम गढ़ श्रीराम यादव , सी ओ गढ़ स्तुति सिंह भी तुरंत मौके पर पहुंच गए। प्रशासन ने क्रेन मंगवाकर खाई में गिरे वाहनों को बाहर निकालने का काम शुरू किया। घायल यात्रियों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

हापुड के एस पी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि , घने कोहरे के कारण बस चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा जिसके कारण यह हादसा हुआ। दो ऑटो बस के आगे चल रहे टीए , जो आपस में टकरा गए , जिन्हें बचाने में बस चालक बस से संतुलन खो बैठा । जांच की जा रही है । करीब 8-9 यात्री घायल हैं जिनका इलाज कराया जा रहा है और एक महिला गंभीर घायल है जिसे रेफर किया गया है । क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात को सामान्य किया गया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button