पाकुड़

स्मार्ट कक्षा के प्रभावी संचालन को लेकर शिक्षकों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

Five-day training for teachers on the effective operation of smart classrooms begins.

 नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।

पाकुड़। जिले के सरकारी विद्यालयों में स्मार्ट कक्षा एवं सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी आधारित शिक्षण व्यवस्था को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से शिक्षकों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण मंगलवार से शुरू हुआ। प्रशिक्षण का शुभारंभ जिला शिक्षा पदाधिकारी अनीता पुरती ने किया। स्कूलनेट इंडिया लिमिटेड के माध्यम से आयोजित प्रशिक्षण में शिक्षकों को स्मार्ट कक्षा के संचालन, डिजिटल शैक्षणिक सामग्री तैयार करने, उपयोगी सामग्री खोजने तथा कठिन विषयों को डिजिटल माध्यम से सरल एवं रोचक तरीके से समझाने की जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षण तीन केंद्रों—मध्य विद्यालय चांदपुर, महेशपुर, मध्य विद्यालय कुड़ापाड़ा, पाकुड़ एवं मध्य विद्यालय हाथकाठी (उर्दू), हिरणपुर में शुरू हुआ। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षक डिजिटल सामग्री के व्यावहारिक उपयोग और स्मार्ट कक्षा संचालन की तकनीक सीखेंगे। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने प्रशिक्षण के बाद विभिन्न कक्षाओं का निरीक्षण कर विद्यार्थियों से संवाद किया और स्मार्ट कक्षा के उपयोग से पढ़ाई के अनुभव की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि स्मार्ट कक्षा एवं डिजिटल तकनीक से विद्यार्थियों को विषयों को आसानी से समझने में मदद मिलेगी। उन्होंने शिक्षकों से उपलब्ध डिजिटल संसाधनों का अधिकतम उपयोग करते हुए शिक्षण को प्रभावी और रुचिकर बनाने का आह्वान किया। मौके पर अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी पीयूष कुमार, जिला एमआईएस प्रभारी मुकेश कुमार, जिला समन्वयक सुदीप कुमार, संकुल समन्वयक पुलक मंडल सहित प्रशिक्षक पलाश, मोइन, नफीसा, नैना, प्रदीप, नूर एवं नदिरा मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button