मेरठ
उत्तर प्रदेश की सांझी कला को सम्मानित करेगा टाटा टी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मेरठ। टाटा टी प्रीमियम ने ‘देश का गर्व’ अभियान का शुभारंभ किया है। टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के पैकेज्ड बेवरेजेस (भारत और दक्षिण एशिया) के अध्यक्ष पुनीत दास ने कहा, पिछले कई सालों से टाटा टी प्रीमियम हर दिन की चाय और हर क्षेत्र के अलग-अलग कला-रूपों के अनूठे मिलाप के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाता आ रहा है। इस बार भारत की कुछ प्रतिष्ठित कला-रूपों से प्रेरित हाथ से पेंट की गई कलात्मक केतली को ‘देश का गर्व’ कलेक्शन में प्रस्तुत की गयी है। ट्री डिज़ाइन के डिज़ाइन प्रमुख अर्नब चटर्जी ने बताया, हमारे देश में कई कलाकार आज भी हाथ से चित्रकारी के माध्यम से कहानी कहने की सदियों पुरानी परंपराओं को जीवित रखे हुए हैं।



