कानपुर
रॉयल लिटिल स्टार में नवरात्रि के पावन अवसर पर कन्या पूजन किया गया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
कानपुर : रॉयल लिटिल स्टार में नवरात्रि के पावन अवसर पर कन्या पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी बच्चियों का विधिवत पूजन कर उन्हें प्रसाद वितरित किया गया। समस्त स्टाफ ने श्रद्धा एवं उत्साह के साथ कन्याओं का पूजन कर भोग अर्पित किया। संस्थान की निदेशिका शिल्पा मिश्रा ने कहा कि “कन्या पूजन केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि नारी शक्ति के प्रति आदर और सम्मान का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से बच्चों में संस्कार और संस्कृति के प्रति लगाव बढ़ता है। यह कार्यक्रम शिल्पा मिश्रा की देख-रेख में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।



