अमरोहा

हसनपुर के सरकारी स्कूल में चोरी:दो कमरों के ताले तोड़ा, 20 हजार का सामान गायब, पुलिस जांच में जुटी

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो
हसनपुर कोतवाली नगर स्थित एक सरकारी स्कूल में चोरों ने बीती रात बड़ी वारदात को अंजाम दिया। मोहल्ला चमन में स्थित प्राथमिक विद्यालय शिव मंदिर कोट और कन्या कंपोजिट कोट में चोरों ने दो कमरों के ताले तोड़े। इंचार्ज अध्यापक वसीम अहमद खान शुक्रवार सुबह करीब 7:45 बजे स्कूल पहुंचे। टूटे ताले देखकर उन्होंने तुरंत खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची 112 डायल पुलिस ने जांच शुरू की। वसीम अहमद खान ने बताया कि चोरी में लगभग 20,000 रुपए का सामान गया है। उन्होंने यह भी बताया कि इस स्कूल में पहले भी चोरी हो चुकी है। क्षेत्राधिकारी दीप कुमार पंत ने कहा कि पुलिस ने मौका मुआयना कर लिया है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। चोर बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button