अमरोहा

धर्मांतरण मामले में पुलिसकर्मी बनकर युवती से शादी

नईम ने रोहित बनकर रचाया विवाह, 3 लाख रुपए भी ठगे; 24 जुलाई को आ सकता है फैसला

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गजरौला : धर्मांतरण के एक मामले में अदालत 24 जुलाई को अपना फैसला सुना सकती है। इस मामले में सभी पक्षों की गवाही पूरी हो चुकी है। मामला तीन साल पुराना है। रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव अंबरपुर निवासी नईम ने एक युवती को अपने प्रेम जाल में फंसाया। उसने युवती को अपना नाम रोहित चौधरी बताया। खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए अमरोहा क्राइम ब्रांच में तैनाती होने की बात कही।
नईम ने शादी का वादा करके युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए। 18 मार्च 2022 को दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया। युवती ने जब शादी में परिजनों को बुलाने की बात कही, तो नईम ने माता-पिता के न होने का बहाना बनाया। अप्रैल 2022 में नईम ने एसओ के पद पर प्रमोशन का झांसा देकर युवती से दो लाख रुपए ले लिए। युवती ने जेवर बेचकर और रिश्तेदारों से उधार लेकर यह राशि दी। 30 अप्रैल को नईम ने एक लाख रुपए और लिए और फरार हो गया। युवती के फोन करने पर नईम ने सच बता दिया कि वह मुस्लिम है और सिर्फ पैसे ऐंठने के लिए उसने हिंदू बनकर शादी की थी। पीड़िता ने गजरौला थाने में धोखाधड़ी, दुष्कर्म और धर्मांतरण का मुकदमा दर्ज कराया। वर्तमान में नईम एक अन्य मामले में जेल में है, जबकि इस मामले में वह जमानत पर है। एफटीसी प्रथम की अदालत में चल रही सुनवाई में दोनों पक्षों की बहस पूरी हो चुकी है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button