अमरोहा
राजकीय कृषि बीज भंडार गंगवार पर लटका ताला नाराज किसानों ने किया प्रदर्शन।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा ब्लाक रहरा गंगेश्वरी क्षेत्र के गांव में स्थित राजकीय कृषि बीज भंडार 12 बजे तक न खुलने से नाराज किसानों के द्वारा नारेबाजी कर प्रदर्शन किया गया वहीं कुछ किसानों ने उच्च अधिकारियों से शिकायत दर्ज करने की बात भी कहीं। गंगेश्वरी ब्लॉक क्षेत्र के गाव गंगवार में राजकीय कृषि बीज भंडार स्थित है। जिसमें शासन की मंशा के अनुरूप किसान को बीज दिया जाता है, सोमवार को जब किसान बीज भंडार पर पहुंचे तो ताला लटका हुआ दिखाई दिया। किसानों द्वारा 12 बजे तक अधिकारियों वह कर्मचारियों का इंतजार किया गया। लेकिन जब 12 बजे तक बीज भंडार पर कोई भी अधिकारी कर्मचारी नहीं पहुंचा तो किसानों का इंतजार जवाब दे दिया। इसके विरोध में नाराज किसानों द्वारा बीज भंडार के गेट पर जमकर नारेबाजी की और प्रदर्शन किया,साथ ही विभागीय अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि गेहूं बुआई का महत्वपूर्ण समय चल रहा है, लेकिन बीज न मिलने से किसान चिंतित हैं। आए दिन समस्या के चलते बीज नहीं बाटा जा रहा। यही हाल रहा तो किसानों के खेत बिना बुआई के ही रह जाएंगे।प्रदर्शनकारियों का कहना था पिछले साल बायोमेट्रिक सत्यापन के जरिए उन्हें आसानी से बीज मिल गया था, लेकिन इस साल उन्हें यह सुविधा नहीं मिल पा रही है।प्रदर्शन करने वालों में रामपाल,अरविंद,पवन कुमार,सतवीर, भोजराज, रामचंद्र,रामपाल,जावेद, प्रवेश,महाकाल,छत्रपाल, अनवर,गंगाधर,लाल सिंह, महावीर सिंह,ओमपाल, चंद्रसेन,रियासत,सोनू, शौकीन,मुन्नी,थानसिंह,ईश्वर, उस्मान,वीर सिंह,महेंद्र, धर्मपाल,अजय पाल आदि मौजूद रहे।



