महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शिक्षक दिवस पर छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो
कांधला। नगर के राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शिक्षक दिवस समारोह बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन सांस्कृतिक समिति, सद्भावना कल्चरल क्लब एवं रेंजर्स विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. बृजभूषण ने भारत के पूर्व राष्ट्रपति व महान शिक्षाविद डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण किया तथा प्राध्यापक गण डॉ. बृजेश कुमार राठी, डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. पंकज चौधरी, डॉ. सीमा सिंह, डॉ. अंकिता त्यागी व डॉ. श्याम बाबू ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।समारोह के अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसका विषय मेरे जीवन में मेरे शिक्षक का महत्व रहा। प्रतियोगिता में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। परिणामस्वरूप जुवेरिया,बी.ए. तृतीय वर्ष प्रथम स्थान पर रहीं। द्वितीय स्थान पर अफ्शा बी.ए. तृतीय वर्ष एवं पलक बी.एस.सी. प्रथम वर्ष ने स्थान प्राप्त किया जबकि तृतीय स्थान पर मुस्कान एवं महविश बी.ए. तृतीय वर्ष रहीं। प्रतियोगिता का संचालन रेंजर्स प्रभारी डॉ. अंकिता त्यागी ने सफलतापूर्वक किया।
