झुंझुनू
जलझूलनी एकादशी पर ठाकुरजी ने किया जल विहार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
झुंझुनूं गुढ़ागौड़जी। क्षेत्र के रामपुरा के प्राचीन बालाजी मंदिर में जलझूलनी एकादशी पर बुधवार को ठाकुरजी ने जल विहार किया। बामलास धाम के महंत लक्ष्मण दास महाराज के सानिध्य में ठाकुरजी को पालकी में बैठाकर गाजे बाजे के साथ महिलाओं ने बालाजी मंदिर से बामलास क्यार तक कलश यात्रा निकाली। क्यार में ठाकुर जी ने जल विहार किया। बामलास धाम के महंत लक्ष्मण दास महाराज ने ठाकुरजी की पूजा अर्चना की। इसके बाद भगवान को पंजीरी और केले के प्रसाद का भोग लगाया गया। शोभायात्रा का जगह-जगह ग्रामीणों ने स्वागत किया। शोभायात्रा के वापस लौटते समय ग्रामीणों ने ठाकुरजी महाराज के दर्शन कर सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान मनजीत स्वामी, रामकुमार स्वामी, फूलाराम बराला, बंशीधर धाबाई, बीरबल महला, जयकिशन शर्मा, लेखराज मेघवाल, ओमप्रकाश मेघवाल, शंकर बारवाल, राजेश बढ़ाणा, शंकर लाल बराला सहित काफी संख्या में भक्त श्रद्धालु मौजूद रहे।



