कंचन कुमारी बनी ऊमरवैश्य महिला समिति साहिबगंज की अध्यक्ष, पूजा कुमारी बनी सचिव
Kanchan Kumari became the president of Umarvaishya Women's Committee Sahibganj, Pooja Kumari became the secretary

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज। बीते शनिवार को राष्ट्रीय ऊमरवैश्य महासभा के तत्वावधान में साहिबगंज जिला ऊमरवैश्य समाज की महिलाओं की बैठक एल. सी. रोड स्थित प्रदेश कार्यालय में आयोजित की गई| बैठक की अध्यक्षता सुदामा देवी ने की। इस अवसर पर राष्ट्रीय ऊमरवैश्य महासभा के प्रदेश प्रभारी अरविंद कुमार गुप्ता ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि जब तक समाज की महिलाएं सशक्त नहीं होगी तब तक समाज का उत्थान नहीं हो सकता| समाज के उत्थान के लिए समाज की महिलाओं को पुरुषों से आगे आना होगा| महिलाओं को समाज में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए महिला समिति का गठन करने का निर्णय लिया गया| झारखंड राज्य में ऊमरवैश्य समाज की महिलाओं का पहले जिला समिति का गठन किया गया| बैठक में सर्वसम्मति से अध्यक्ष कंचन कुमारी, सचिव पूजा कुमारी, उपाध्यक्ष रीता गुप्ता, उषा गुप्ता, रूबी देवी एवं संगीता गुप्ता, सह सचिव बंदना गुप्ता, निर्मला कुमारी, रिंकू देवी एवं रिंकू देवी चुनी गई. संगठन मंत्री नंदनी देवी, प्रीति कुमारी, मीनू देवी एवं वंदना कुमारी तथा कोषाध्यक्ष प्रतिमा कुमारी एवं मीडिया प्रभारी दीपशिखा कुमारी चुनी गई| इसके अतिरिक्त कार्यकारिणी सदस्य उषा देवी, डोली कुमारी, मुन्नी देवी एवं ज्योति कुमारी चुनी गई| बैठक के उपरांत एक स्वागत समारोह आयोजित कर सभी नवनियुक्त पदाधिकारीयों को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया| इस अवसर पर नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि जिस आशा और विश्वास के साथ हमें यह दायित्व दिया गया है उस पर खरा उतरने का पूर्ण प्रयास करेंगे| साथ ही सभी ने राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारी के प्रति आभार व्यक्त किया|बैठक सह स्वागत समारोह में मुख्य रूप से साहिबगंज जिला ऊमरवैश्य समिति के जिला अध्यक्ष उदय कुमार साह, उपाध्यक्ष नरेश कुमार उर्फ बंटी, सचिव रोहित कुमार, कोषाध्यक्ष संजय कुमार मोदी, मीडिया प्रभारी चेतन राज, अमित कुमार साह सहित दर्जनों महिला एवं पुरुष सदस्यगण उपस्थित थें|



