बरेली
जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण
स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को शाल ओढ़ाकर किया सम्मानित

फोटो जर्नलिस्ट सोसाइटी ऑफ बरेली के कैलेंडर का विमोचन कर गणतंत्र दिवस की दी बधाई
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने आज 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण किया। उसके बाद उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा अन्य गणमान्य नागरिकों के साथ राष्ट्रगान गया।
जिलाधिकारी ने कहा कि आज ही के दिन हमारा संविधान लागू हुआ था, जो देश के प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि जातिवाद, धर्मवाद एवं अन्य संकीर्ण सोच से ऊपर उठकर राष्ट्रवाद की भावना को आत्मसात करें और देश की एकता व अखंडता को मजबूत बनाएं। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री एवं माननीय मुख्यमंत्री के देश को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र एवं विश्व गुरु बनाने के स्वप्न को साकार करने की दिशा में कार्य करते रहें।
इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिजन मिथलेश ठाकुर, मैरून निशा, सलीम खां, इसहाक खां, अजय भारत, वरूण आनन्द, राशि आनन्द, शालिनी मिश्रा, उमाकान्त मिश्रा, उर्मिला असर, नवाब लियाकत अली, देवांग सक्सेना, फरहाना बी, विमल जौहरी, रौशन मसीह चरन, असद मसूद, मुस्तफा अली खान, शगुफता खान, जयपाल, शालिनी सक्सेना को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
गणतंत्र दिवस पर द्रौपदी कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा देशभक्ति गीतों का गायन किया गया। जिलाधिकारी द्वारा इन सभी छात्राओं- सौम्या कसौधन, अंकिता चौधरी, कृष्निमा मिश्रा, दिव्या यादव, इशिका कश्यप, कामिनी मौर्य, वैष्णवी राठौर, अनामिका राठौर, परिधि ओबरॉय तथा शिक्षकाओं में श्रुति प्रज्ञानन, प्रिया सोम तथा कस्तूरबा गॉधी आवासीय विद्यालय नगर की छात्राओं- मानवी, सृष्टि मिश्रा, राधिका, अजंली शर्मा, राधा साहू, सौम्या शर्मा तथा शिक्षका पूनम मिश्रा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर समाजसेवियों ऋतु शाक्य, लखन सिंह, धनंजय शर्मा, हसमूद खां, बिन्दु इरिका, नरेन्द्र पाल, पवन निहलानी तथा दिशा विद्यालय की पुष्पलता सक्सेना को सम्मानित किया गया।
इसी क्रम में स्वच्छ एवं हरित विद्यालयों (एसएचवीआर 2025-26) के अंतर्गत जिला स्तर पर ‘‘टॉप स्टार रेटड‘‘ स्कूल से संबंधित प्रधानाध्यापक एवं विद्यालय प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष को सम्मानित किया गया, जिसके अन्तर्गत विशाल कन्या इण्टर कॉलेज, एसएमपी पब्लिक स्कूल वसंत विहार इज्जतनगर, प्राथमिक विद्यालय सहजनी, श्री राम स्वरूप पब्लिक स्कूल, गवर्नमेंट हाई स्कूल औरंगाबाद, गवर्नमेंट हाई स्कूल पालपुर कमालपुर, पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय सुल्तानपुर, उच्च प्राथमिक विद्यालय कजरौटा को भी सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा फोटो जर्नलिस्ट सोसाइटी ऑफ बरेली के कैलेंडर के विमोचन कर बधाई दी गयी।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) पूर्णिमा सिंह, अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) संतोष कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी नगर सौरभ दुबे, अपर जिलाधिकारी न्यायिक देश दीपक, नगर मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री, कलेक्ट्रेट के अधिकारी/कर्मचारी तथा समाजसेवी आदि उपस्थित रहे।
उक्त के उपरांत जिलाधिकारी ने पुलिस लाइन में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में भी प्रतिभाग किया तथा पुरानी जेल स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नवाब खान बहादुर खान की मजार पर चादरपोशी की और समस्त वीर शहीदों का स्मरण का श्रद्धांजलि अर्पित की।



