अमरोहा

दिन ढलते ही कलेक्शन एजेंट से चौसठ हजार की लूट। 

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
 अमरोहा हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के निकट रुपए कलेक्ट करके लौट रहे कलेक्शन एजेंट से बदमाशों ने तमंचा लगाकर चौसठ की लूट की घटना को दिया अंजाम क्षेत्र में मचा हड़कंप पुलिस जांच पड़ताल में जुटी। जनपद बुलंदशहर के गांव चरोरा निवासी मोनू पुत्र संतोष दिगंबर फाइनेंस कंपनी में कलेक्शन एजेंट का कार्य करता है।कलेक्शन एजेंट मोनू सैद नंगली थाना क्षेत्र के गांवों से रुपये कलेक्ट करने के बाद नगर को लौट रहा था। बुधवार की शाम जैसे ही कलेक्शन एजेंट कोतवाली क्षेत्र के गांव फूलपुर एवं गढी फूलपुर के जंगल में स्थित चौराहे पर पहुंचा तो पीछे से आए एक बाइक पर तीन बदमाशों ने कलेक्शन एजेंट को रोक लिया और उसकी कनपटी पर तमंचा लगा दिया। तमंचा लगते ही कलेक्शन एजेंट पूरी तरह डर गया। तभी बदमाशों ने उसके गले में पड़े बैग को लूट लिया बैग में चौंसठ हजार रुपए की नगदी ड्राइवर लाइसेंस पैन कार्ड आधार कार्ड आदि थे। बाइक में लात मार कर बाइक को गिरा दिया। लूट की घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश अपनी बाइक लेकर फरार हो गए। पीड़ित कलेक्शन एजेंट के द्वारा कोतवाली में सूचना दी गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस पीड़ित कलेक्शन एजेंट को लेकर घटना स्थल पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुटी। पीड़ित कलेक्शन एजेंट ने अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। जब इस बारे में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रेमपाल सिंह से बात की तो उन्होंने बताया पीड़ित के द्वारा तेरी दी गई है अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button