बेतुल

बैतूल आजाद अध्यापक शिक्षक संघ की जिला स्तरीय बैठक में पेंशन और ई-अटेंडेंस पर हुई चर्चा 

अध्यापक महासम्मेलन भोपाल और दिल्ली मार्च को लेकर बैतूल के शिक्षकों ने बनाई रणनीति

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। आजाद अध्यापक शिक्षक संघ मध्यप्रदेश की जिला स्तरीय बैठक रविवार को शिवाजी अटोडोरियम बैतूल में संपन्न हुई। संगठन के जिलाध्यक्ष विनय सिंह राठौड़ ने बताया कि यह बैठक प्रांतीय अध्यक्ष भरत पटेल के निर्देशन और प्रांतीय आह्वान पर आयोजित की गई थी। बैठक में जिले के सभी ब्लॉक अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, संगठन के सदस्य और सम्मानित शिक्षक बड़ी संख्या में शामिल हुए।
बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। सबसे प्रमुख बिंदु रहा अक्टूबर में भोपाल में मुख्यमंत्री के आतिथ्य में होने वाला अध्यापक महासम्मेलन। इसके साथ ही 9 नवंबर को पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर दिल्ली चलो कार्यक्रम पर भी गहन विचार-विमर्श हुआ। ई-अटेंडेंस, स्थानीय समस्याएं, क्रमन्नति और रुके हुए एरियर जैसे मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विनय सिंह राठौड़, लक्ष्मी चंद लिल्लोरे, राजेश गंगारे, मुकेश उतराले, दिनेश वर्मा, भूपेश सोनी, महेंद्र भारती, देवानंद धुर्वे, हेमराज बेले, दशरथ धुर्वे, जयपाल बारपेठे और करमचंद नरवरे सहित जिले के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button