खैरथल

(यूजीसी) नई नियमावली विनियम 2026 के विरोध मे जिला राजस्थान ब्राह्मण समाज ने बैठक कर जताया रोष 

 पीएम के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
खैरथल : यूजीसी की हाल ही मे नई नियमावली विनियम 2026 को अधिसूचित किया है इसके विरोध मे राजस्थान ब्राह्मण महासभा जिला खैरथल -तिजारा ने शहर के परशुराम भवन में बैठक आयोजित कर आक्रोश प्रकट किया।
  महासभा के जिलाध्यक्ष एडवोकेट संजय शर्मा  ने बताया की विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के अधीन एक वैधानिक संस्था है इसकी स्थापना 1956 मे संसद के एक अधिनियम द्वारा विश्वविद्यालय शिक्षा को बढावा देने और समन्वय करने तथा विश्वविद्यालय मे शिक्षण, परीक्षा एवं अनुसंधान के मानकों को निर्धारित ओर बनाये रखने तथा अतिरिक्त उच्च शिक्षा के विकास के लिए आवश्यक उपायों पर केन्द्र व राज्य सरकारों को परामर्श भी देता रहेगा, इस प्रकार के उद्देश्य से विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) का गठन किया गया था! हाल ही मे विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) विनियम 2026 की नई गाईडलाईन्स (नियम) के अनुसार विश्वविद्यालय, महाविद्यालय मे जाति आधारित भेदभाव के विरूद्ध एक उन्मूलन कानून लाई है जिसमे विश्वविद्यालय, महाविद्यालय परिसरो मे जाति आधारित भेदभाव से निपटने के लिए उच्च शिक्षा संस्थानो में समता के संवर्द्धन से संबंधित विनियम 2026 को अधिसूचित किया गया है जो विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) का पूर्व विनियम 2012 से लागू भेदभाव रोधी नियमों का अद्यतन रूप है जिसे समाप्त किया जाना चाहिए
बैठक मे बोलते हुए किसान नेता टिल्लू शर्मा ने कहा सरकार को नये नियम वापस लेने चाहिए किसी के साथ भी जाति के नाम भेदभाव ना हो सुनिश्चित किया जाना चाहिए वक्ताओं ने यूजीसी नये नियमों को समाप्त करने की मांग की
इस मौके पर जिले के
हरसौली से जीतेन्द्र शर्मा, लोकेश मिश्रा मनेठी से मुकेश शर्मा, मोलावास से रामान्नद शर्मा, झाड़का से मामचंद जोशी, सुरेश ,साल कर से रामोतार शर्मा, खैरथल से मुरारी लाल शर्मा, विक्रम शर्मा,किसान नेता टिल्लू शर्मा, जुगलकिशोर,दिपेश गोलू,ततारपुर से इंद्रकुमार मिश्र,श्याम सुंदर बम्बोरा,किशनगढ़ बास से उमेश कांत वशिष्ठ, बनवारी लाल वशिष्ठ गिर्राज डीग राम,मुण्डावर  से सौरभ शर्मा, लक्ष्मी नारायण,महेश शर्मा, जोड़िया से  सुभाष चंद्र पुर से कृष्ण कुमार शर्मा, जमालपुर से महेंद्र शर्मा नरेश मुदगल,कोटकासिम से ओमप्रकाश शर्मा  सहित सैकड़ो विप्रजन मौजूद रहे
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button