बेतुल

आयुष विभाग की मासिक समीक्षा बैठक में सख्त निर्देश

 स्वच्छता अभियान से लेकर स्थापना दिवस पर हुई चर्चा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। आयुष विभाग बैतूल द्वारा 28 अक्टूबर को मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के सभी आयुष चिकित्सकों को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। बैठक में आयुष जन आरोग्य समिति की नियमावली एवं शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई। इसके साथ ही सभी चिकित्सकों को सिकल सेल रोगियों से संपर्क कर एड-ऑन-थैरेपी की जानकारी देने के निर्देश दिए गए। आगामी 01 नवम्बर 2025 को मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के सफल आयोजन हेतु भी आवश्यक तैयारियों पर चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त सभी आयुष चिकित्सकों को स्वच्छता को संस्थागत रूप देने तथा शासकीय कार्यालयों में लंबित प्रकरणों के निराकरण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान (02 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2025) के अंतर्गत सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इस बैठक का संचालन और निर्देशन प्रभारी जिला आयुष अधिकारी डॉ. रीना चौकीकर द्वारा किया गया।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button