कानपुर
20 मार्च 2025 से 30 जुलाई तक लोकतंत्र की हत्या के रूप में काला दिवस मनाने का निर्णय लिया था

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कानपुर : गहोई वैश्य कल्याण समिति की ओर से आम चुनाव में पराजित पूर्व अध्यक्ष प्रभात चंद्र कुरेले की ओर से नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को कार्यभार दो वर्ष बाद भी न सौपने को लेकर नवनिर्वाचित कार्यकारिणी और संस्था के सदस्यों की ओर से 20 मार्च 2025 से 30 जुलाई तक लोकतंत्र की हत्या के रूप में काला दिवस मनाने का निर्णय लिया था जिसका समापन घंटाघर भारत माता प्रतिमा पर धरने के रूप में हुआ आपको बता दें कि संस्था सदस्यों का कहना था कि पूर्व अध्यक्ष के लोकतंत्र विरोधी रवैया की वजह से संस्था के 900 सदस्यों में भारी रोष व्याप्त है और सभी आक्रोशित है उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की बदलाव चुनाव से पूर्व होने चाहिए थे, चुनाव के बाद तरह-तरह के आरोप लगाकर कार्यकारिणी को भंग करना अनुचित है,उन्होंने कहा कि हम मांग करते हैं कि सभी सदस्यों को उनके पद का निर्वाह करने दिया जाए अन्यथा यह आंदोलन जारी रहेगा।



