भरत पुर

कैला माता मंदिर की स्थापना पर निकाली कलश यात्रा 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

भुसावर नगर पालिका के वार्ड संख्या 20 स्थित बंध का नगला में माँ राज राजेश्वरी कैला माँ और नगरकोट ज्वाला माँ मंदिर का प्रथम स्थापना दिवस शनिवार, 21 फरवरी 2026 को मनाया गया। इस अवसर पर भक्तों के सहयोग से कलश यात्रा निकाली गई। इस कलश यात्रा में 151 से अधिक महिलाओं ने मंगल कलश धारण कर भाग लिया। कस्बे में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर और जलपान करवाकर यात्रा का स्वागत किया गया। कलश यात्रा मंदिर परिसर से शुरू हुई जो हिंडौन सड़क मार्ग, नयाबास, मुंडयारा और राजा मंडी से होते हुए वापस मंदिर पहुंची।

यात्रा के दौरान महिलाएं मंगल गीत गा रही थीं, जबकि भक्त विभिन्न बैंड-बाजों पर बज रहे भजनों पर नृत्य करते हुए अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे थे। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए भुसावर थाना पुलिस पूरी तरह चाक-चौबंद रही। थानाधिकारी रामदयाल मीणा मय जाप्ता तैनात रहे और असामाजिक तत्वों पर नजर रखी गई। कलश यात्रा का मुख्य आकर्षण ड्रोन से की गई पुष्पवर्षा और फोटोग्राफी रही, जिससे सुरक्षा व्यवस्था में भी मदद मिली। मंदिर कमेटी के सदस्य भगत पप्पू लटूरिया सहित भक्तों ने जानकारी दी कि जनसहयोग से निर्मित इस मंदिर में एक वर्ष पूर्व मां भगवती, शिव परिवार और पंचमुखी हनुमान जी सहित विभिन्न देवी-देवताओं की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button