बाराबंकी

चकबंदी लेखपालों की हुई बैठक समस्याओं का जल्द हो समाधान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

बाराबंकी : उत्तर प्रदेश बाराबंकी चकबंदी लेखपाल संघ की हुई बैठक जिसमें प्रदेश अध्यक्ष आलोक यादव प्रांतीय महासचिव ओम नरायन सिंह , प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष गौरव कुमार, प्रांतीय कोषाध्य रवि प्रकाश पाण्डेय , जिला अध्यक्ष शामली प्रशांत कुमार सलाहकार समिति के सदस्य विंध्यवासिनी दुबे ने चकबंदी आयुक्त महोदय से मुलाकात कर चकबंदी लेखपालों की समस्याओं से अवगत कराया तथा तथा तत्काल उस पर कार्यवाही करने का अनुरोध किया जिस पर चकबंदी आयुक्त महोदय ने परीक्षा कराने , लेखपालों की तैनाती मण्डल में करने, लेखपालों को शौचालय, बिजली पानी की व्यवस्था कराने तथा मानक कारगुजारी में परिवर्तन करने का आश्वासन दिया l इस पर चकबंदी लेखपाल संघ ने सहमति जताई और पूर्व प्रस्तावित धरने को अनिश्चित काल के लिए स्थगित किया l यदि मांगे पूरी नहीं होती है तो लेखपाल संघ पुनः आंदोलन के लिए तैयार रहेगा l चकबंदी आयुक्त महोदय से सार्थक वार्ता हुई और उनकी वार्ता से चकबंदी लेखपाल संघ सहमत हुआ, इसलिए चकबंदी लेखपाल संघ आयुक्त महोदय का बहुत बहुत धन्यवाद करता है कि उन्होंने एक एक बिंदु पर विस्तृत चर्चा की और निस्तारण करने का भरोसा दिया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button