अमेठी

सी वी ओ ने किया लोशनपुर गो शाला का निरीक्षण

गोवंश आश्रय स्थल में संरक्षित हैं 209 गोवंश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

अमेठी जगदीशपुर : जिले में संचालित गोवंश आश्रय स्थलों पर चारे पानी की समुचित व्यवस्था के साथ बीमार पशुओं के स्वास्थ्य परीक्षण के क्रम में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा गोपाल कृष्ण शुक्ल की ओर से निरीक्षण का क्रम जारी है। गुरुवार को उन्होंने लोशनपुर गो आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गोशाला में हरे चारे और पशु आहार की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस गोवंश आश्रय स्थल पर 209गोवंश संरक्षित हैं। पानी की टंकी की साफ सफाई और चूने से पुताई की स्थिति ठीक नहीं मिली। गोवंशों की चरही में दाना और हरा चारा भी नहीं मिला। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने केयर टेकर को पन्द्रह दिन भर पानी की टंकी की चूने से पुताई कराने,गोवंशो को भूसे के साथ प्रतिदिन दो किलो ग्राम दाना , पशु आहार और हरा चारा देने के सख्त निर्देश दिए।यह भी कहा कि यदि कोई गोवंश बीमार होता है तो केयर टेकर तुरंत सम्बंधित पशु चिकित्सा अधिकारी को सूचित करें और समय से इलाज सुनिश्चित करें।सी वी ओ ने गोशाला में संरक्षित पशुओं के गलाघोंटू टीकाकरण के बारे में भी जानकारी ली।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button