प्रबंधन उत्पाद ही नहीं सुरक्षा और मांगो को भी पूरा करे -बी के चौधरी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बोकारो : बोकारो स्टील प्लांट प्रबंधन सिर्फ उत्पादन ही नहीं मजदूरों के लिए सुरक्षा कार्य निष्पादन और उनके चीर लम्बित मांगो को भी पूरा करना होगा इसको लेकर जय झारखंड मजदूर समाज की ओर से प्लांट के बिभिन बिभागों मे चलाये जाने वाले जनजागरण कार्यक्रम के तहत आज पहला दिन ब्लास्ट फर्नेस कैन्टीन के रेस्ट रूम मे मिटिंग हुआ जिसका अध्यक्षता बिभाग के नेता रमा रवानी ने किया जब संचालन संयुक्त महामंत्री एन के सिंह ने किया ।सेकडो की संख्या में उपस्थित इस्पातकर्मीयों और ठेकाकर्मीयों को संबोधित करते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा केन्द्रीय सदस्य सह जय झारखंड मजदूर समाज के महामंत्री बि के चौधरी ने कहा कि आज बोकारो स्टील प्रबंधन का कार्यशैली अंग्रेज शासनकाल का याद दिलाता है जिसे नही तो मजदूरो का हक अधिकार ,मान सम्मान देना होता था और नही तो कार्य अवधि मे सुरक्षा बल्कि बैल की तरह सिर्फ काम करना होता था बिरोध करने पर उनपर चाबूक चलाया करता था ।और उसी रास्ते पर चलते हुए आज प्रबंधन मजदूरों द्वारा अपना हक अधिकार को मांगे जाने पर चाबूक के जगह उनका गेट पास रोक कर काम से निकाल बाहर किया जा रहा है ।आये दिन मजदूरों का हो रहे कार्य दुर्घटना के कारण मौत हो रही है या अपंग हो रहा है जवकि कागजी सुरक्षा के नाम पर प्रबंधन करोड़ो करोड रूपया हवा हवाई कर रहा है जिसे अब जय झारखंड मजदूर समाज कभी बर्दास्त नही करेगा । प्रबंधन को चेताबनी देते हुए महामंत्री बि के चौधरी ने कहा कि 39 महिने का एरियर, युनियन चूनाव, इन्सेंटिव रिवार्ड स्कीम मे परिवर्तन, एस वन से कार एलाउन्स, ठेकाकर्मीयों को रात्रिपाली भत्ता ,साईकिल भत्ता, केन्टीन भत्ता ,इन्सेंटिव रिवार्ड, यू एस डब्लू को मोटर साइकिल पास, यू एस डब्लू से एस एस डब्लू फिर एस डब्लू मे चरणबद्ध प्रमोशन, पैसा नही लोटाने पर काम से निकाले जाने पर 100%, , रोक इत्यादि मांगो को जल्द से जल्द पूरा करे अन्यथा सभी बिभागों मे जनजागरण कार्यक्रम के बाद आर पार का आन्दोलन का शंखनाद किया जायेगा ।कार्यक्रम मे मुख्य रूप से :—- एन के सिंह,अनिल कुमार, सी के एस मुंडा, लाल बाबू भारती, जे एल चौधरी, रोशन कुमार, धर्मेन्द्र प्रसाद, विजय कुमार साह, ए डब्लू ए अंसारी, दयाल मांझी , उपेन्द्र कुमार, सुरेश प्रसाद, राजेन्द्र प्रसाद, देवेन्द्र गोराई, कार्तिक सिंह, सुभाष चंद्र बाउरी, शशि कांत कुमार, कामता रजवार, भागीरथ महतो, आमोद कुमार, ए के मंडल,प्रमोद कुमार, मुमताज अ



