
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : ढबारसी अपराधियों पर सख्त नकेल कसने के लिए अमरोहा पुलिस इन दिनों लगातार कार्रवाई में जुटी है। पुलिस अधीक्षक अमरोहा अमित कुमार आनन्द के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक अमरोहा अखिलेश भदौरिया के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी हसनपुर पंकज कुमार त्यागी के निकट पर्यवेक्षण में थाना आदमपुर पुलिस ने एक अहम सफलता हासिल की है। थाना अध्यक्ष आदमपुर के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम ने विभिन्न गंभीर मुकदमों में वांछित कुल छह वारंटीयों को गिरफ्तार कर न्यायालय के सुपुर्द किया।
पुलिस की इस विशेष अभियान के दौरान पहली गिरफ्तारी सोनू पुत्र राजपाल तथा सुन्दर पुत्र राजवीर निवासी ग्राम दौरारा थाना रहरा से हुई। दोनों आरोपी वर्ष 2013 के चर्चित प्रकरण—मुकदमा में साक्षी वारंट पर वांछित चल रहे थे। आगामी पेशी दिनांक 22 दिसंबर 2025 को निर्धारित है। लंबे समय से पेशी में अनुपस्थित रहने के कारण इन दोनों की गिरफ्तारी पुलिस के लिए प्राथमिकता में थी।
इसके बाद पुलिस टीम ने राजेन्द्र प्रकाश पुत्र सरदार तथा सुरेश पुत्र छत्तर निवासी ग्राम देहरी खादर को दबोचा। ये दोनों भी वर्ष 2018 के मुकदमेमें साक्षी वारंट पर वांछित थे। इनकी पेशी 25 जनवरी 2025 की तिथि पर नियत है। ग्रामीण क्षेत्र में इन दोनों की गिरफ्तारी पुलिस की सतर्कता और सूक्ष्म निगरानी का परिणाम मानी जा रही है।
इसी क्रम में पुलिस ने नेमचन्द पुत्र दौली और उसकी पत्नी श्रीमती शकुन्तला निवासी ग्राम बीझनपुर को भी गिरफ्तार किया
थाना आदमपुर पुलिस की इस लगातार कार्रवाई ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था के प्रति एक मजबूत संदेश दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वारंटीयों, फरार अभियुक्तों और अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा। ग्रामीणों ने भी पुलिस की इस तत्परता का स्वागत किया है और उम्मीद जताई कि ऐसी कार्रवाइयाँ अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाएंगी।



