अमेठी
पुलिस को मिली लावारिस मोटरसाइकिल
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमेठी संग्रामपुर। गुरुवार की देर रात गश्त के दौरान स्थानीय पुलिस को एक लावारिस मोटरसाइकिल मिली है। जानकारी के अनुसार बीती रात करीब 11 बजे अमेठी–किठावर से संपर्क मार्ग होकर बड़गाँव नहर शीतलागंज जाने वाली सड़क किनारे महुआ के पेड़ के नीचे एक काले रंग की सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल खड़ी मिली।मोटरसाइकिल पर नंबर प्लेट नहीं थी और उसमें चाबी लगी हुई पाई गई। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर थाने पर खड़ा कर दिया है। मामले की जांच–पड़ताल की जा रही है।

