झुंझुनू

केकेएमएस कॉलेज बडाऊ में खेलकूद एवं सांस्कृतिक सप्ताह का शुभारंभ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
झुंझुनूं खेतड़ी। इंडियन शिक्षण संस्थान द्वारा संचालित केकेएमएस कॉलेज बडाऊ में खेलकूद एवं सांस्कृतिक सप्ताह का शुभारंभ किया गया। महाविद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ. मुकेश दाधीच  ने बताया कि कॉलेज में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए प्रतिवर्ष छात्र और छात्रा वर्ग की विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन साँस्कृतिक एवं खेलकूद सप्ताह के अंतर्गत किया जाता है। सप्ताह का शुभारंभ संस्थान के सचिव रघुवीर शर्मा की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें चेयरमैन सुनील बोहरा मुख्य अतिथि के रूप में विराजमान थे। कार्यक्रम में प्रकाश दास स्वामी, सूर्य प्रकाश शर्मा, सुमन शेखावत, पूजा सैनी, विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। समारोह को संबोधित करते हुए सुनील बोहरा ने कहा कि विद्यार्थियों को खेलकूद को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। मंगलवार को छात्रा वर्ग की विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें कबड्डी प्रतियोगिता में सरोजिनी नायडू ग्रुप विजेता रहा। रस्सा कसी प्रतियोगिता में महारानी लक्ष्मी बाई ग्रुप विजेता रहा। मटका फोड़ प्रतियोगिता में मोनिका यादव विजेता तथा एकता यादव  उपविजेता रही। चम्मच दौड़ प्रतियोगिता में साक्षी गुर्जर विजेता मोनिका यादव उपविजेता रही। तीन टांग दौड़ प्रतियोगिता में सुमन गुर्जर की टीम विजेता व एकता की टीम उपविजेता रही। दौड़ प्रतियोगिता में सोनम गुर्जर विजेता और अलीशा बानो उपविजेता रही। इस मौके पर कॉलेज व्याख्याता मंजू शर्मा, दर्शन वर्मा, सोनू जांगिड़, सुरेंद्र मीणा, पूनम जांगिड़, सोनू कुमारी, प्रवेश शर्मा, मुकेश यादव, मनीषा जांगिड़, सुरेंद्र सिंह सहित सभी स्टाफ सदस्य मौजूद थे
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button