कैराना

प्लाट विवाद को लेकर मारपीट, जेसीबी से सामान हटाने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कैराना। क्षेत्र के गांव बरनावी में प्लाट विवाद को लेकर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। पीड़ित ने गांव के ही चार लोगों पर एकराय होकर हमला करने और जेसीबी से प्लाट में रखा सामान हटाने का आरोप लगाया है। गांव बरनावी निवासी मेहन्दी हसन ने थाने पर दी तहरीर में बताया कि विगत 22 जनवरी को दोपहर करीब ढाई बजे वह अपने पूर्वजों के प्लाट पर मौजूद था। इसी दौरान गांव के जीशान उर्फ सन्नी, सलमान, इकराम और परवेज वहां पहुंचे। आरोप है कि आरोपी उसे प्लाट से भगाने लगे और जेसीबी मशीन से प्लाट में रखे उपले व कूड़ा-करकट हटाने लगे। पीड़ित के विरोध करने पर आरोपियों ने ईंटों और लाठी-डंडों से हमला कर दिया तथा जान से मारने की धमकी दी। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिन्होंने पीड़ित को बचाया। जाते समय आरोपी दोबारा जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर चार नामजद लोगों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button