अमेठी

रेलवे ट्रैक पर फंसी अर्टिगा कार देर रात बड़ा हादसा टला

एक घंट तक कई ट्रेनें प्रभावित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

अमेठी। संग्रामपुर थाना क्षेत्र के सहजीपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास एक तेज रफ्तार अर्टिगा कार अनियंत्रित होकर
अमेठी–प्रतापगढ़ रेलवे ट्रैक पर जा फंसी। वही प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार सहजीपुर क्रॉसिंग से पहले बने स्पीड ब्रेकर पर उछलकर सीधे ट्रैक पर चढ़ गई और वहीं अटक गई। घटना के बाद कार चालक और उसमें सवार यात्री घबराकर वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए।ट्रैक पर कार फंसने की सूचना मिलते ही रेलवे कर्मचारियों व स्थानीय लोगों और सुरक्षा बलों में हड़कंप मच गया। सुरक्षा के मद्देनज़र अमेठी–प्रतापगढ़ रेल मार्ग पर आने वाली सभी ट्रेनों को तत्काल रोक दिया गया। लगभग एक घंटे तक ट्रेनों की आवाजाही पूरी तरह ठप रही, जिससे कई ट्रेनें प्रभावित हुईं। इस दौरान ट्रेन नम्बर 14124 कानपुर–प्रतापगढ़ इंटरसिटी एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनों को मार्ग में रोका गया
घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल और जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची। दोनों टीमों ने देर रात ही संयुक्त कार्रवाई करते हुए फंसी हुई अर्टिगा कार को ट्रैक से हटाया और रेलवे लाइन को सुरक्षित किया। कड़ी मशक्कत के बाद ट्रैक पूरी तरह क्लियर होने पर ही ट्रेन संचालन दोबारा सामान्य हो सका।

रेलवे पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि समय रहते कार हटाए जाने से बड़ा रेल हादसा टल गया। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को इस घटना की मुख्य वजह माना जा रहा है ।

मिश्रौली स्टेशन मास्टर के.पी मीणा ने बताया कि रात लगभग 10 बजे कार सहजीपुर क्रॉसिंग के पास पटरियों पर आ गई थी। इससे दोनों लाइनें प्रभावित हुई। और ट्रेनों को अलग अलग स्टेशनों पर रोकना पड़ा। कुल दो ट्रेनें बाधित रही।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button