गोड्डा

उपायुक्त ने दो विद्यालयों का किया निरीक्षण

मैट्रिक परीक्षा 2026 को लेकर दिए सख्त दिशा-निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो  
 शिक्षकों को शिक्षण व्यवस्था सुधारने और छात्रों से नियमित संपर्क बनाने का आदेश
गोड्डा : आज दिनांक 10.12.2025 को जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त अंजली यादव ने गोड्डा शहरी क्षेत्र अंतर्गत उत्क्रमित उच्च विद्यालय शिवाजी नगर तथा उत्क्रमित उच्च विद्यालय गोढ़ी घाट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने शिक्षकों की उपस्थिति, कक्षावार परिचय, विषयवार योग्यता, विद्यालय परिसर की साफ-सफाई, क्लासरूम, किचेन, शौचालय सहित सभी महत्वपूर्ण इकाइयों का बारी-बारी से जायजा लिया। उपायुक्त ने किचेन में भोजन की गुणवत्ता की जांच करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि साफ-सफाई में किसी प्रकार की लापरवाही न हो तथा बच्चों को मेनू के अनुसार गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जाए।निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने विशेष रूप से दशम वर्ग के छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद स्थापित किया। आगामी मैट्रिक परीक्षा 2026 को ध्यान में रखते हुए उन्होंने विद्यार्थियों को रेल टेस्ट एवं मॉडल टेस्ट में नियमित रूप से शामिल होने का निर्देश दिया। साथ ही परीक्षा परिणाम बेहतर बनाने हेतु कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए और छात्रों का उत्साहवर्धन भी किया।उपायुक्त ने विद्यालय की प्रधानाध्यापिका एवं शिक्षकों को छात्रों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा शिक्षण प्रक्रिया में सुधार लाने के लिए सख्त निर्देश दिए। उन्होंने विषयवार शिक्षकों को छात्रों पर विशेष ध्यान देने का आदेश देते हुए कहा कि “उपस्थिति और शिक्षण गुणवत्ता एक-दूसरे के अनुरूप होनी चाहिए।उन्होंने शिक्षकों को यह भी निर्देशित किया कि दसवीं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button