बाराबंकी

दिन मे रेकी कर रात्रि को चोरी की घटनाओ को अंजाम देने वाले एक शातिर चोरो के गिरोह के 5 सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

मसौली बाराबंकी। दिन मे रेकी कर रात्रि को चोरी की घटनाओ को अंजाम देने वाले एक शातिर चोरो के  गिरोह के 5 सदस्यों को जहांगीराबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर अभियुक्तों के कब्जे से दो अवैध तमंचा व घटना मे प्रयुक्त होने वाली बाईक  29 हजार की नगदी चोरी के जेवरात व बर्तन बरामद किये।
  पुलिस अधीक्षक बाराबंकी अर्पित विजयवर्गीय द्वारा   अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में  जहाँगीराबाद पुलिस ने मुनीमाबाद शराब ठेके के निकट से जहाँगीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम अटवा निवासी मनोज कुमार पुत्र स्व0 विद्याप्रसाद जनपद सीतापुर के महमूदाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम लखनापुर निवासी नीलू पुत्र विक्रम घुंघेटर थाना क्षेत्र के ग्राम अटहरा निवासी दयाराम पुत्र स्व0 पाटन व उमेश पुत्र प्यारेलाल महमूदाबाद जनपद सीतापुर के ग्राम जाफरपुर निवासी रविन्द्र पुत्र बदलू को गिरफ्तार कर अभियुक्तों  के कब्जे व निशांदेही से चोरी का एक पीतल का बटुआ,  05 जोड़ी चांदी की पायल 12 जोडी चांदी की बिछिया 05 अदद चांदी अंगूठी 02 अदद सोने की अंगूठी पीली धातु 01 अदद सोने का मांग टीका पीली 1  अदद सोने की नथुनी 1 अदद सोने के टप्स 2 अदद पीतल का लोटा 1अदद परात पीतल 1 अदद चैन चांदी की  01 अदद मोबाइल एंड्राएड पोको कम्पनी सहित. 29 हजार की नगदी चोरी मे प्रयुक्त  पल्सर व 02 अदद अवैध तमंचा .12 बोर व 03 अदद जिन्दा कारतूस .12 बोर बरामद किया।
थानाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद शुक्ला ने बताया कि चोरो का एक शातिर गिरोह है जो दिन मे बाईक से रेकी करते है और रात्रि  में चिन्हित घर में चोरी की घटना का अंजाम देते है चोरो ने 29 अक्टूबर की रात्रि मे  जहाँगीराबाद क्षेत्र के ग्राम फैजुल्लागंज में एक घर का ताला तोड़कर चोरी करने एव 1 नवम्बर था  जहाँगीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम बल्लापुरवा मजरे अजगना मे घर की दीवार तोड़कर चोरी करने एव् 21 नवम्बर को जहाँगीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम इल्मासगंज से घर में सेंध लगाकर चोरी करने तथा थाना फतेहपुर व मो0पुर खाला क्षेत्रान्तर्गत भी चोरी करने की बात को कुबूल किया। पुलिस की गिरफ्त मे आये चोरो के विरुद्ध थाना जहागीराबाद सहित सीतापुर मे अपराधिक मुकदमे दर्ज है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button