मुरादाबाद

10 से 15 अगस्त तक तिरंगे के रंग में रंगेगा जिला, भाजपा ने बनाई रूपरेखा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मुरादाबाद। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भाजपा ने हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत कर दी है। पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रतिष्ठान और कार्यालय पर तिरंगा फहराने का संकल्प लिया
भाजपा जिलाध्यक्ष के अनुसार, 10 से 12 अगस्त तक जिले के विभिन्न हिस्सों में तिरंगा यात्राएं निकाली जाएंगी। इन यात्राओं में जनप्रतिनिधि, पार्टी कार्यकर्ता और आम नागरिक शामिल होंगे। वहीं, 13 से 15 अगस्त तक हर घर, प्रतिष्ठान और कार्यालय पर तिरंगा फहराने का संकल्प लिया गया है, ताकि आजादी के अमृत महोत्सव का संदेश घर-घर तक पहुंचे।
इसके अलावा, 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर शहीदों और विभाजन के समय पीड़ित परिवारों को याद करते हुए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा। भाजपा का कहना है कि यह अभियान देशभक्ति की भावना को सुदृढ़ करने और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करने का एक प्रयास है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button