बरेली
बरेली बवाल के आरोपी डॉ नफीस के बरातघर पर चला बुलडोजर
मौलाना तौकीर को शरण देने वाले फरहत का घर किया गया सील

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। बवाल के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद जिला प्रशासन ने उनकी अवैध संपत्तियों पर कार्रवाई तेज कर दी है। शनिवार को जखीरा स्थित डॉ. नफीस के बरातघर रज़ा पैलेस पर प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी। यहां कार्रवाई से पहले भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया। उधर, फाइक एन्कलेव में मौलाना तौकीर रजा को शरण देने वाले फरहत का घर सील करने बीडीए की टीम पहुंची है। वहीं सैलानी में अतिक्रमण पर नगर निगम का बुलडोजर से चला है।




