गाजियाबाद
आला हजरत हज हाउस गाजियाबाद में हज 2026 के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
गाजियाबाद : आला हजरत हज हाउस, गाजियाबाद में हज 2026 पर जाने वाले हाजियों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण में गाजियाबाद, बागपत और गौतमबुद्ध नगर जनपदों के कुल 1100 हाजियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य हाजियों को हज यात्रा से संबंधित जरूरी जानकारी, नियम-कायदे, स्वास्थ्य सावधानियां, इबादत की विधि तथा यात्रा के दौरान आने वाली समस्याओं से निपटने का प्रशिक्षण प्रदान करना था।
इस मौके पर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:
हाजी रहीमुद्दीन – हज ट्रेनर, जनपद गाजियाबाद एवं गौतमबुद्ध नगर
हाजी सरफराज अहमद – हज ट्रेनर, जनपद बागपत
श्री कामरान खान – सदस्य, उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति
सैय्यद फुरकान अली – हज ट्रेनर, दिल्ली
कारी इस्लामुद्दीन, जुबैर आलम, आमिर अहमद तथा आयशा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति
ट्रेनरों ने हाजियों को हज के फर्ज, सुन्नत, मकरूहात, हज के विभिन्न रुकनों, मीनार, अराफात, मुजदलिफा, जमारात आदि स्थानों से संबंधित विस्तृत जानकारी दी। साथ ही यात्रा के दौरान दवा, दस्तावेज, सामान पैकिंग और आपातकालीन स्थिति में क्या करना चाहिए, इस पर भी विशेष जोर दिया गया।
हाजी रहीमुद्दीन और हाजी सरफराज अहमद ने कहा कि हज एक बार का फर्ज है, इसलिए इसे पूरी शारीरिक, मानसिक और आर्थिक तैयारी के साथ अदा करना चाहिए। उन्होंने सभी हाजियों से अपील की कि वे प्रशिक्षण में दी गई हर बात को गंभीरता से अमल में लाएं ताकि उनकी हज यात्रा सुगम, सुरक्षित और इबादत के सही तरीके से पूरी हो सके।
श्री कामरान खान ने उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति की ओर से सभी हाजियों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि समिति हाजियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए निरंतर प्रयासरत है।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में हाजियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और अपने संदेहों को ट्रेनरों के समक्ष रखकर संतोषजनक उत्तर प्राप्त किए

