शामली

वीरांगना अहिल्याबाई होलकर की जयंती पर महिला सफाई कर्मियों को किया सम्मानित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

कांधला। नगर पालिका परिषद के सभागार में वीरांगना अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान मौजूद भाजपा जिला अध्यक्ष सहित सभासदों ने महिला सफाई कर्मियों को प्रतीक चिन्ह बैठकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने वीरांगना अहिल्याबाई होलकर के जीवन पर प्रकाश डाला कार्यक्रम में सैकड़ो लोग मौजूद रहे।नगर पालिका परिषद के मीटिंग हॉल में माता अहिल्या बाई होलकर के जन्म दिवस पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष तेजेंद्र निर्वाल ने वीरांगना अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि वीरांगना माता अहिल्याबाई होलकर संपूर्ण जीवन प्रेरणादाई है। जिनके कार्यों को लोग युगों युगों तक याद रखेंगे। उनके भारतवर्ष को दिए गए योगदान को लोग कभी भी भूल नहीं पाएंगे। अहिल्याबाई होलकर ने समाज हित और देश हित को सर्वोपरि रखा। महारानी अहिल्याबाई होलकर भारत के मालवा साम्राज्य की मराठा होलकर महारानी थी। अहिल्याबाई होलकर एक ऐसा नाम है जिसने अपने बलबूते पर भारतीय परंपरा तथा संस्कार की रक्षा हेतु तथा धर्म, समाज और राष्ट्रहित के लिए कुछ ऐसे कार्य किये कि उनका नाम इतिहास के पन्नों में अमर हो गया। कार्यक्रम के दौरान महिला सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अन्य वक्ताओं ने भी अहिल्या बाई होलकर के जीवन और महिला सशक्तिकरण के बारे में बताया और विस्तार से जानकारी दी।आयोजन में महिला सफाई कर्मचारियों को कर अधीक्षक शीतल गुप्ता ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर सभासद प्रदीप कुमार भार्गव, भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉ रश्मिकांत जैन, सतबीर वर्मा, सुधीर सैनी, भाजपा नेत्री प्रतिभा उर्फ सिमरन, पायल कशयप, डॉ रामकुमार शर्मा, राजीव शर्मा, अशोक चौहान, दीपक गुप्ता, सादिक जंग, राम कुमार शर्मा,रवि सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button