गोड्डा

वाहन चोरी के अंतरराज्यीय गिरोह का पुलिस ने किया उद्भेदन

- 5 गिरफ्तार, 6 चोरी के वाहन बरामद

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा : जिले में लगातार हो रहे चार पहिया वाहनों की चोरी के मामले का गोड्डा पुलिस ने उद्वेदन कर लिया है। जहां अंतर राज्यीय वाहन चोर गिरोह के पांच अभियुक्तों के साथ 6 वाहन बरामद किया गया है। मामले की जानकारी पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार ने बुधवार को अपने कार्यालय कक्ष में संवाददाताओं को दी। उन्होंने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, महागामा के नेतृत्व में एक विशेष एस०आई०टी० का गठन किया गया था। गठित एस०आई०टी० टीम, मानवीय आसूचना/ तकनिकी अनुसंधान एवं पुलिस अधीक्षक, कोडरमा एवं तकनिकी शाखा, कोडरमा के सहयोग से वाहन चोरों के अन्तराज्यीय गिरोह के उद्भेदन में सफलता मिली है। टीम के द्वारा झारखंड के विभिन्न जिलों एवं बिहार, बंगाल राज्य के कई जिलों में छापामारी की गई है। जिसमें पिक-अप एवं स्कोर्पियों वाहन चोरी में संलिप्त पाँच अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए तीन दर्जन से अधिक वाहन चोरी के कांडों का उदभेदन किया गया है। टीम के द्वारा अबतक घटना में इस्तेमाल की गयी एवं चोरी की गयी पाँच वाहनों को बरामद किया गया है। गिरोह के अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी एवं चोरी की गयी अन्य वाहों के बरामदगी हेतु अलग-अलग टीम द्वारा लागातार छापामारी की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों के द्वारा अपने स्वीकारोक्ति बयान में बताया गया है कि इनके गिरोह द्वारा चोरी की गयी वाहनों का इंजन नम्बर, चेचिस नम्बर को पंच कर बदल दिया जाता था और जाली कागजात, आर० सी० बनाकर ग्राहको को बेच दिया जाता था। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अजय कुमार चौधरी, उम्र 33 वर्ष, पिता सहदेव चौधरी, सा० नरायडीह, थाना सतगाँवा, जिला कोडरमा, जितु श्रीवास्तव, उम्र 32 वर्ष, पिता स्व० शंकर प्रसाद, सा० रघुनाथपुर, थाना मुसहरी, जिला मुजफ्फरपुर, संतोष कुमार, उम 30 वर्ष, पिता स्व० देवकी राय, सा० डोगोडीह, थाना हिरोडीह, जिला गिरिडीह, साजन कुमार, उम्र 31 वर्ष, पिता रामप्रवेश राय, सा० बाधी, थाना मनीहारी, जिला मुज्जफरपुर (बिहार), चन्द्रशेखर कुमार ठाकुर पिता स्व० रामचन्द्र ठाकुर, सा० अरधी, थाना चन्दवा, जिला लातेहार के रूप में की गई।
वहीं गिरफ्तार अभियुक्तों के निशानदेही पर सफेद रंग का महेन्द्रा कम्पनी का पीक-अप, सफेद रंग का महेन्द्रा कम्पनी का पीक-अप, एक सफेद रंग का स्कोर्पियों, सफेद रंग का टाटा पंच कार, एक सफेद रंग का हुंडई कम्पनी का ओरा कार सहित वाहन चोरी करने में इस्तेमाल किया जाने वाला औजार, कई वाहन के जाली कागजात बरामद किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा स्वीकार किये गयें कांडों की विवरणी में गोड्डा जिला में चार मामले दर्ज हैं जिसमें महागामा थाना में दो स्कोर्पियो चोरी का मामला दर्ज है वहीं पोडैयाहाट थाना में एक स्कोर्पियो एवं गोड्डा नगर थाना में पिक-अप चोरी का मामला दर्ज है। बताया कि उक्त मामले में गिरफ्तार अभियुक्तों का पूर्व में अपराधिक इतिहास रहा है जिसके तहत ग्यारह कांडो में आरोपत्रित हैं तथा वर्तमान में माननीय न्यायालय से जमानत पर मुक्त हैं।
वहीं छापामारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय, पुलिस निरीक्षक उपेन्द्र कुमार महतो, पुलिस निरीक्षक दिनेश महली, पुअनि शिवदयाल सिंह, थाना प्रभारी, महागामा, पुअनि सत्यदीप, पुअनि विनय कुमार, पोडैयाहाट थाना प्रभारी, पुअनि अमित मार्की, बलवडा थाना प्रभारी, पुअनि राज गुप्ता, पुअनि रोहित कुमार, पुअनि आश्विनी कुमार, पुअनि रंजन कुमार पासवान, बालूमाथ थाना, पुअनि सह मुफस्सिल थाना प्रभारी, आनंद साह, सअनि अनिल कुमार, निशान्त कुमार एवं तकनिकी शाखा गोड्डा, कोडरमा एवं थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button