अमरोहा

अमरोहा में जर्जर मकान की दीवार गिरी

बाइक सवार युवक मलबे में दबा, सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : नगर के मोहल्ला बटवाल में शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे एक जर्जर मकान की दीवार अचानक गिर गई। इस हादसे में वहां से गुजर रहा बाइक सवार युवक आखिफ मंसूरी मलबे में दब गया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।स्थानीय लोगों ने शोर सुनकर मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद युवक को मलबे से बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल आखिफ को तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। हादसे में उसकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई।जानकारी के अनुसार, यह मकान मोहल्ले के निवासी अजहर का है। मकान जर्जर हालत में था और काफी समय से बंद पड़ा था। इसमें कोई नहीं रहता था। तीन दिन की लगातार बारिश के बाद यह हादसा हुआ।घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय निवासी सवाल उठा रहे हैं कि ऐसे जर्जर मकानों को कब गिराया जाएगा, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों से बचा जा सके। बारिश के मौसम में ऐसे जर्जर मकान किसी भी समय खतरा बन सकते हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button