खैरथल

हरियाणा टेट का इंतजार खत्म 26 और 27 जुलाई को होगी परीक्षा

 नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
खैरथल-तिजारा: स्कूल बोर्ड आफ हरियाणा की ओर से आयोजित होने वाली टेट एक्जाम 2025 को लेकर इसके एग्जाम डेट की घोषणा कर दी गई है एग्जाम डेट घोषित होने के साथ ही एडमिट कार्ड को लेकर भी जानकारी उपलब्ध करवा दी गई है आपको बता दे की इस एग्जाम को लेकर सभी स्टूडेंट पिछले 2 साल से इंतजार कर रहे थे लेकिन आखिरकार हरियाणा शिक्षा विभाग की ओर से इसकी घोषणा कर दी है
हरियाणा शिक्षा विभाग की ओर से मिली खबर के अनुसार हरियाणा में आयोजित होने वाली हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा 2025 को लेकर ऑफिशल नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है इसमें एग्जाम डेट भी घोषित हो चुकी है और एडमिट कार्ड को लेकर भी बोर्ड की ओर से जानकारी उपलब्ध करवा दी गई है
हरियाणा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित होने वाली हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा में तीन अलग-अलग लेवल के लिए परीक्षा आयोजित करवाई जाती है जिसमें लेवल 1 और लेवल 2 और लेवल 3 के लिए परीक्षा आयोजित होती है और जो भी स्टूडेंट इस परीक्षा को पास कर लेता है उसके बाद आगे शिक्षक भर्ती में मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए योग्य माना जाता है
हरियाणा बोर्ड की ओर से आयोजित करवाई जाने वाली हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा 2025 के एडमिट कार्ड कब जारी होंगे इसको लेकर बोर्ड में जो जानकारी दी है उसे जानकारी के अनुसार यह परीक्षा अब जल्दी ही जारी होगी और इस परीक्षा के एडमिट कार्ड लगभग परीक्षा से 7 दिन पहले या 10 दिन पहले जारी कर दिए जाएंगे इसके लिए सभी उम्मीदवार हरियाणा बोर्ड की ऑफिशल वेबसाइट से यह एडमिट कार्ड चेक कर सकते हैं ।
हरियाणा बोर्ड की ओर से आयोजित होने वाली एग्जाम कब होगी इसको लेकर आपको बता दे की बोर्ड ने जानकारी दी है कि जुलाई 2025 में यह परीक्षा आयोजित करवाई जाएगी फिलहाल इसकी परीक्षा तिथि को लेकर यह जानकारी मिली है कि 26 और 27 जुलाई को यह परीक्षा आयोजित होगी लेकिन बताया जा रहा है कि अगर कोई टेक्निकल कारण रहा तो इस परीक्षा को बदला भी जा सकता है इसके लिए आप तैयार रहें ।इस परीक्षा का इंतजार राजस्थान के परीक्षार्थीयों को भी है हरियाणा सीमा से लगते राजस्थान के जिले अलवर,खैरथल,कोटपूतली, झंझुनू से भी सैकड़ों परीक्षार्थी परीक्षा देगे.
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button