खैरथल
जिला बचाओ संघर्ष समिति का धरना 106 वें दिन भी रहा जारी
जिले के नाम व मुख्यालय ना बदलने की मांग पर अड़े

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल : खैरथल-तिजारा जिले का नाम परिवर्तन करने एवं मुख्यालय को अन्यत्र ले जाने की आशंका के चलते जिला बचाओ संघर्ष समिति द्वारा दिए जा रहा धरना शुक्रवार को 106 वें दिन भी जारी रहा जिला बचाओं संघर्ष समिति के पदाधिकारी दीपक चौधरी ने बताया सरकार का पंचायत राज विभाग जिले में जिला परिषद की गठन की घोषणा करता है तो जिला खैरथल तिजारा लिखा गया है जबकि भाजपाई जिले का नाम भृतहरी नगर मुख्यालय अन्यत्र ले जाने की बाते करते है हमारी मांग जिले है का नाम व मुख्यालय का स्थान ना बदला जाए इसके लिए संघर्ष जारी रहेगा।
आज शुक्रवार को सुबह राष्ट्रीय गान से शुरू होकर शाम को राष्ट्रीय गान तक धरने पर सैकड़ो लोग पहुंचे और अपनी हाजरी कर धरने को समर्थन दिया
शुक्रवार को धरने पर गिरीश डाटा,सर्वेश गुप्ता, शिवचरण गुप्ता ,मनोज कोस्तानी, ,श्यामलाल शर्मा, कृष्ण चौधरी, पंकज रोघा, अखलेश कौशिक, रामोतार चौधरी,महेंद्र जांगिड, योगेश गूर्जर, अभिषेक हेड़ाऊ, मांगेराम चौधरी, महेश वासु, रामचंदर कामरेड, नारायण छंगानी रफीक खां ,जेपी जोशी,वेद प्रकाशकौशिक, गिरीश लोढ़ा,निक्की प्रजापत,वीरसिंह ढ़िल्लन, दीपक चौधरी, पहलाद गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहें


