मालपहाड़ी ओपी/मुफ्फसिल थाना प्रभारी द्वारा आगामी पश्चिम बंगाल
Upcoming West Bengal by Malpahari OP/Muffasil Police Station Incharge

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़ । विधानसभा चुनाव-2026 के मद्देनजर मालपहाड़ी ओपी क्षेत्र अंतर्गत एवं पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती ग्राम बॉस्टमडांगा के जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं विधि-व्यवस्था के अनुरूप संपन्न कराने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने, आपसी सहयोग बढ़ाने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन को देने की अपील की गई। थाना प्रभारी ने कहा कि चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस प्रशासन पूरी तरह सजग एवं प्रतिबद्ध है। वहीं जनप्रतिनिधियों ने भी प्रशासन को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस समन्वय बैठक का उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना तथा दोनों राज्यों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करना रहा।



