बरेली
भगवान परशुराम धाम में धूमधाम से मनाई गई परशुराम जयंती

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : बदायूं रोड लाल फाटक स्थित भगवान परशुराम धाम में बड़े ही धूमधाम के साथ परशुराम जयंती मनाई गई। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय जी के आह्वान पर इस अवसर पर प्रदेश सचिव ओम वीर यादव, जिलाध्यक्ष असफाक सक्लेनी, महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा एवं प्रवक्ता पंडित राज शर्मा सहित पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने भगवान परशुराम जी के जीवन, उनके आदर्शों एवं समाज के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम न्याय, सत्य और धर्म के प्रतीक हैं तथा उनके आदर्श आज भी समाज को सही दिशा दिखाने का कार्य करते हैं।




