मेरठ

हजरत इमाम हुसैनी और शौहदाए कर्बला की शहादत बयां की

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

मेरठ। मोहर्रम की चौथी तारीख को भी हजरत इमाम हुसैन और शौहदाए कर्बला की याद में सभी इमामबारगाहों, अज़ाखानों में मजलिसें हुई। हजरत इमाम हुसैनी और शौहदाए कर्बला की शहादत बयां की गयी और जुलूस निकाले गए।

हुसैनाबाद पूर्वा फैयाज़ अली स्थित इमामबारगाह अलहाज डा. सैयद इक़बाल हुसैन सफ़वी (मरहूम) से कदीमी जुलूस-ए-अलम हज़रत-ए-अब्बास, अलहाज सैयद शाह अब्बास सफवी के प्रबन्ध में रात्री 8 बजे बड़ी अक़ीदत और ग़मगीन माहौल में परम्परागत बरामद हुआ। इससे पूर्व मज़हर अब्बास आब्दी ने सोज़ख्वानी और मौलाना मरगूब आलम आजमगढ़ ने मजलिस में हज़रत इमाम हुसैन की फौज के सिपेहसालार हज़रत-ए-अब्बास की वफादारी और शहादत बयां की, इसके उपरान्त अलम-ए-मुबारक बरामद होने पर हुसैनी सौगवारों ने अकीदत के साथ ज़ियारत की। इस दौरान अन्जुमन इमामिया के वाजिद अली गप्पू, चांद मिया, मीसम रविश ने और अंजुमन दस्तये हुसैनी के साहिबे ब्याज़ हुमायू अब्बास ताबिश, अतीक-उल हसनैन ने तथा तालिब अली जैदी के संचालन में तन्जीम ए-अब्बास के सफदर अली, काशिफ जैदी, दारेन जैदी, जिया जैदी ने नौहे पढ़कर हुसैनियत का पैग़ाम दिया।

जुलूस की व्यवस्था: जुलूस नगर निगम, घंटाघर मनसबिया इमामबारगाह से होता हुआ देर रात्री छोटी कर्बला चौड़ा कुआं पहुंचकर सम्पन्न हुआ। इस दौरान रजा अब्बास सफवी, अली हैदर रिजवी, जलाल हुसैन, कौसर रज़ा, कमर रज़ा, हैदर अब्बास आदि ने जुलूस की व्यवस्था संभाली। जुलूस को हुसैनी इंकलाब चैनल के निदेशक हैदर अब्बास रिज़वी द्वारा लाईव टेलीकास्ट किया गया। बड़ी सख्या मे हुसैनी सौगवार शरीक रहे।

जैदी फार्म में जुलूस: इसी क्रम में जैदी फार्म से जुलूस अलम-ए-मुबारक गजन्फर अली के प्रबन्ध में बरामद होकर इमामबारगाह इश्तियाक हुसैन जैदी फार्म पहुंचा, जिसमें फौजे हुसैनी जैदी फार्म के जावेद रज़ा, अरशी नकवी, नज़र, राजा मन्नू, शाहनवाज हुसैन आदि ने नौहे पढ़े और बड़ी सख्या में शरीक हुसैनी सौगवारों ने मातम किया।

महिला विंग की प्रभारी हैं डा. इफ्फत: मीडिया प्रभारी अली हैदर रिज़वी ने बताया कि पांच मौहर्रम को इमामबारगाह मौ. अली बुढ़ाना गेट से कदीमी ज़ुलज़नाह का जुलूस 2 बजे बरामद होगा। मौहर्रम कमेटी के संयोजक सैयद शाह अब्बास सफवी ने स्पष्ट किया है कि डा. इफ्फत जकिया मौहर्रम कमेटी की केवल महिला विंग की प्रभारी हैं। अली हैदर रिज़वी ही कमेटी के मीडिया प्रभारी हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button